नई दिल्ली: 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के टेलर्स ने धमाल मचा दिया है लेकिन सबसे ज्यादा जो तारीफे बटोर रही है वो है इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनाउत जिनका फिल्म में हरयाणवी अवतार दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों को खूब पसंद आ रहा है।
अगर आपने फिल्म का ट्रेलर अभी तक नहीं देखा है तो आपको बता दे कि कंगना फिल्म में डबल रोल में नज़र आ रही है जिनमें से एक किरदार कुसुम दिल्ली युनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों से प्रभावित है। वो किसी लड़के को अपने करीब नहीं आने देती और अगर कोई कोशिश करता है तो वो उसे खरी-खोटी सुनाने से पीछे नहीं हंटती।
आज तक किसी फिल्म में शायद ही दिल्ली युनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों को दर्शाया गया है। लेकिन अब तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के जरिए ऐसा हो रहा है तो युनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों में उत्सुकता पैदा होना लाज़मी है।
वे कंगना के किरदार कुसुम को देख अपनी उससे तुलना कर रही है क्योंकि जिस तरह कुसुम बात करती है और जिस तरह का वो विश्वास दिखाती है, वैसा ही असल जिंदगी में डीयू की महिला खिलाड़ियों में देखने को मिलता है।
वो किसी लड़के को अपना नंबर आसानी से नहीं देती। इसलिए नहीं क्योंकि ऐसी हिदायत दी गई है बल्कि इसलिए क्योंकि एक महिला खिलाड़ी अनुशासित होती है और किसी प्रलोभन में वो जल्दी नहीं फंसती।
कंगना के किरदार में ये सब बाते साफ-साफ झलकती है और इससे अपनी तुलना कर महिला खिलाड़ियों को गर्व हो रहा है।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का ट्रेलर चार दिन के अंदर 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये कहना गलत नहीं होगा कि कंगना रनाउत का ये अद्भुत अवतार इस ट्रेलर की लोकप्रियता की बड़ी वजह है। लेकिन देखना बाकी है कि जब ये फिल्म रिलीज़ होती है तो क्या दर्शक कंगना को उतना ही पसंद करेंगे जितना उन्हें इसके ट्रेलर में किया गया है।