नई दिल्ली: मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा आगामी फिल्म किस किसको प्यार करूं से बॉलीवुड में अपना डैब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह न सिर्फ बतौर अभिनेता बल्कि एक बतौर सिंगर भी अपना डैब्यू कर कहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इसके गाने 'बम बम' की कुछ लाइनें गाई हैं। कपिल ने सोमवार को ट्विटर पर यह भी बताया कि वह फिल्म के गाने 'जुगनी' की शूटिंग कर रहे हैं।
कपिल ने कहा, "नए गाने 'जुगनी' की शूटिंग कर रहा हूं। 'बम बम' पांच सितंबर को रिलीज हो रहा है। मैंने भी गाया है थोड़ा सा। उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को पसंद आएगा।"
'किस किसको प्यार करूं' में कपिल शर्मा के अलावा अभिनेत्री एली अवराम, मंझरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साईं लोकूवोर्ड्स, अरबाज खान और वरुण शर्मा भी हैं।
अगली स्लाइड में देखें कपिल की फिल्म का ट्रेलर:-