1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा-करण की शादी पक्की, अगले महीने लेंगे फेरे!

बिपाशा-करण की शादी पक्की, अगले महीने लेंगे फेरे!

 Published : Mar 30, 2016 01:08 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 03:50 pm IST

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। यह भी कहा जा रही था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

bipasha- India TV Hindi
bipasha

नई दिल्ली: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। यह भी कहा जा रही था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। लेकिन इन्होंने कबी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अब खबर आई है कि आखिरकार बिपाशा और करण अलगे महिने शादी करने का फैसला कर लिया है। करण की मां ने इनके रिश्ते के लिए हामी भर दी है। इतना ही नहीं इनकी शादी की तारीख और जगह भी सामने आ चुकी है, खबरों की मानें तो यह दोनों 30 अप्रैल को शादी करने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:- करण संग रिश्ते पर ये क्या कह गईं बिपाशा!

इन्होंने मुंबई का एक होटल भी बुक कर लिया है। बिपाशा शादी में ट्रेडिशनल बंगाली लिबास में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप सगाई रचा ली है। हालांकि अब तक इन दोनों में से किसी ने भी अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

bipasha
bipasha

 खबरों की माने तो करण की मां बिपाशा को पहले अपनी बहू के रुप में उनकी पिछली जिंदगी को लेकर स्वीकार नहीं कर रही थीं। बिपाशा की जिंदगी में पहले भी कई लोग ऐसे आए हैं जिनके साथ उनका अफेयर रहा है, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने बिपाशा को नकार दिया। बिपाशा और जॉन लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि करण की मां अचानक कैसे इस रिश्ते की लिए राजी हो गईं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन