1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पांच दिन, एक कमरा और अंदर बंद अर्जुन-करीना

पांच दिन, एक कमरा और अंदर बंद अर्जुन-करीना

 Published : Jun 14, 2015 12:02 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 08:39 pm IST

मुंबई: पांच दिन, एक कमरा और अंदर बंद अर्जुन-करीना- ये सुनकर आप थोड़ा सा चौक गए होंगे लेकिन घबराइये मत, ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल फिल्‍ममेकर आर. बाल्कि की अगली फिल्म में अर्जुन कपूर

पांच दिन, एक कमरा और...- India TV Hindi
पांच दिन, एक कमरा और अंदर बंद अर्जुन-करीना

मुंबई: पांच दिन, एक कमरा और अंदर बंद अर्जुन-करीना- ये सुनकर आप थोड़ा सा चौक गए होंगे लेकिन घबराइये मत, ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल फिल्‍ममेकर आर. बाल्कि की अगली फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर एक झगड़ालू शादीशुदा कपल के रोल में नजर आएंगे।

बाल्कि चाहते है कि अर्जुन और करीना असल पति-पत्‍नी की तरह लड़ाई करें इसलिए उन्होनें उन दोनों को 5 दिनों और 5 रातों के लिए एक ही कमरे में बंद करने का निर्णय लिया है। खबर है कि फिल्म में करीना एक कामकाजी महिला और अर्जुन घर बैठे बिना कामकाज वाले आदमी की भूमिका निभाएंगे।

फिल्‍ममेकर आर. बाल्कि पिछली फिल्म 'शमिताभ' के फ्लाप होने से बाद अगली फिल्म को हिट कराने के लिए और ज्‍यादा मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'शमिताभ' अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे स्टार्स होने के बावजूद दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई थी।

अर्जुन कपूर और करीना कपूर के अलावा इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्‍चन भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन