Published : Sep 01, 2015 12:29 pm IST,
Updated : Sep 01, 2015 12:37 pm IST
नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि उनकी रुचि भरतनाट्यम या कथक सीखने में है। करीना ने कहा, "मैं भविष्य में कथक और भरतनाट्यम में पेशेवर रूप से प्रशिक्षित होना चाहती हूं।
करीना कपूर जल्द ही आर बाल्की की फिल्म 'की एण्ड का' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर उनके सह अभिनेता होंगे।