1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना चाहती हैं करीना

भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना चाहती हैं करीना

 Written By: IANS
 Published : Sep 01, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 12:37 pm IST

नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि उनकी रुचि भरतनाट्यम या कथक सीखने में है। करीना ने कहा, "मैं भविष्य में कथक और भरतनाट्यम में पेशेवर रूप से प्रशिक्षित होना चाहती हूं।

भारतीय शास्त्रीय...- India TV Hindi
भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना चाहती हैं करीना

नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि उनकी रुचि भरतनाट्यम या कथक सीखने में है। करीना ने कहा, "मैं भविष्य में कथक और भरतनाट्यम में पेशेवर रूप से प्रशिक्षित होना चाहती हूं। अभी मेरी काफी प्रतिबद्धिताएं हैं, लेकिन मैं अपने बचपन के सपने पूरे करना चाहती हूं। मेरी बहन एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना है और उन्हीं से मैं प्रेरित हूं।"

करीना का मानना है कि भारतीय महिलाएं सांस्कृतिक परिधानों में काफी सुंदर लगती हैं। उन्होंने कहा, "जब फैशन की बात आती है तो हम पश्चिमी परिधान पहनते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि एक साधारण-सी साड़ी में भी महिलाएं बेहद सुंदर लग सकती हैं।"

करीना क्राफ्ट्सविला मिस एथनिक प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण भी हैं और उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसकों को उनका भारतीय अवतार काफी पसंद है। उन्हें अनारकली सूट या साड़ी पहनना पसंद है।

उनका कहना है कि वह जिस परिधान में भी सहज महसूस करती हैं, उनके लिए वह फैशन बन जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन