1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने माना सलमान खान हैं उनके पक्के दोस्त

कटरीना कैफ ने माना सलमान खान हैं उनके पक्के दोस्त

 Published : Sep 27, 2019 09:12 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 09:13 pm IST

सलमान और कैटरीना की जोड़ी ने दर्शकों को 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'तीस मार खान', 'टाइगर जिंदा है', 'एक था टाइगर' और 'पार्टनर' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

कटरीना कैफ ने माना...- India TV Hindi
कटरीना कैफ ने माना सलमान खान हैं उनके पक्के दोस्त

मुंबई: अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि सलमान खान उनके सच्चे दोस्त हैं। कैटरीना ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव में सलमान संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "हमारी दोस्ती 16 साल पुरानी है, वह एक सच्चे मित्र हैं। वह एक ठोस व्यक्तित्व वाले इंसान हैं जो उस वक्त आपके साथ होंगे जब आपको उनकी जरूरत होगी। हमेशा वह आपके साथ सम्पर्क में भले ही न रहे, लेकिन वह अपने दोस्तों का साथ देते हैं।"

सलमान और कैटरीना की जोड़ी ने दर्शकों को 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'तीस मार खान', 'टाइगर जिंदा है', 'एक था टाइगर' और 'पार्टनर' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

इन्हें आखिरी बार 'भारत' में साथ देखा गया था जिसे साल 2019 में अब तक बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का नाम दिया गया है। यही नहीं, अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म विदेशों में भी कमाई के मामले में अव्वल है।

काम की बात करें तो कैटरीना फिलहाल रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं जबकि सलमान 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक प्रभु देवा हैं।

Also Read:

जब अक्षय कुमार से रिपोर्टर ने अमिताभ को दादा साहब फाल्के के लिए बधाई देने को कहा, मिला ये जवाब

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक आया सामने

आयुष्मान खुराना लंबे समय तक फिल्मों से लेंगे ब्रेक, कहा- बीवी-बच्चों को जरुरत है मेरी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन