
fitoor
2015 कैटरीना के लिए कुछ खास नहीं रहा है, हां ये अलग बात है कि रील लाइफ में ना सही लेकिन रियल लाइफ में वह अपनी लव लाइफ के चलते सुर्खियों में छाई रही हैं। लेकिन 2016 में कैटरीना बॉक्स ऑफिस से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकती है। बॉलीवुड की हॉट और बिदांस बाला अपने दमदार अभिनय के साथ एक बार फिर से छाने को बेताब है। दीपिका पादुकोण,कंगना और सोनम कपूर ने 2015 में दमदार फिल्मों के दम पर अपनी अलग छाप छोड़ी है,ऐसे में कैटरीना कैफ के करियर के लिहाज से ‘फितूर’, ‘बार बार देखो’ और ‘जग्गा जासूस’ बेहद खास है।