नई दिल्ली: कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को रिप्लेस करने वाले कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में खुद को कपिल का बड़ा प्रशंसक बताया है। ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ के स्टार कृष्णा अभिषेक कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखना चाहते हैं। कपिल एक प्रतिद्वंद्वी चैनल पर ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ की तरह ही चल रहे एक कॉमेडी स्केच शो की मेजबानी कर रहे हैं। कृष्णा और कपिल की प्रतिद्वंद्विता के बारे में आई खबरों ने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन कृष्णा ने कहा कि “मैंने कपिल से बहुत कुछ सीखा है और मैं इस हास्य कलाकार का बड़ा प्रशंसक हूं।“
इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड के शो-मैन सुभाष घई ने कपिल शर्मा के बारे में कही ये बात
शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे बिपाशा-करण
मीका सिंह ने कपिल शर्मा के बारे में ये क्या कह दिया
उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया, “जब कपिल का शो सोनी टीवी पर आया, इसने मुझमें प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत किया। मैं चाहता हूं कि उसका शो लोकप्रियता हासिल करे, लेकिन हमारे शो से ज्यादा नहीं। मैं चाहता हूं कि वह स्टार बने, लेकिन मैं उससे और अधिक बड़ा स्टार बनूं। वह अपने काम में अच्छा है, लेकिन मैं उससे और अधिक अच्छा काम करना चाहता हूं।“
‘कॉमेडी सर्कस’ में 8 साल तक काम करने के बाद हास्य कलाकार ने कहा कि वह ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ की मेजबानी करने और उनके नवीनतम शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ के लिए अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं। कृष्णा ने संयोगवश कॉमेडी की शुरआत की थी। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ पैसा कमाना चाहता था। मैं रियल्टी शो करना चाहता था, क्योंकि रियल्टी शो में काफी पैसा मिलता है। मुझे ‘कॉमेडी सर्कस’ मिला। यह केवल चार महीनों के लिए था, लेकिन यह बहुत ज्यादा हिट हो गया और टीवी पर चलने वाले सबसे लंबे शोज में एक एक शो बनकर खत्म हुआ।
कृष्णा ने बताया कि सुदेश लहरी, भारती सिंह और कपिल शर्मा ने मुझे कॉमेडियन बनने के लिए प्रेरित किया।