1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब प्रियंका की छोटी ड्रेस पर आलोचना करने वालों को मां मधु चोपड़ा ने दिया जवाब

अब प्रियंका की छोटी ड्रेस पर आलोचना करने वालों को मां मधु चोपड़ा ने दिया जवाब

 Published : Jun 02, 2017 02:44 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 02:44 pm IST

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्लिन पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। लेकिन इस दौरान प्रियंका अपनी ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर होने लगीं। लेकिन उनकी मां मध चोपड़ा ने इस पर करारा जवाब दिया है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने विदेश दौरे में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह बर्लिन पहुंचे थे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। प्रियंका ने अपनी इस बातचीत की कुछ तस्वीरें मोदी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके बाद से उनकी ड्रेस को लेकर काफी आलोचनाएं होने लगीं। लेकिन प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने मोदी से मुलाकात के दौरान छोटी ड्रेस पहनने को लेकर अभिनेत्री की आलोचना किए जाने पर स्पष्टीकरण दिया है। मधु ने कहा है कि दो बड़ी हस्तियों की मुलाकात के दौरान हुई चर्चा पर ध्यान देना चाहिए न कि कपड़ों पर।

गौरतलब है कि जर्मनी में मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका को छोटी ड्रेस पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा था। इसके बाद प्रियंका ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों की टांगें दिख रही हैं। मधु ने गुरुवार रात को दादाासहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड्स के दौरान कहा, "आप इतने अच्छे कार्यक्रम में ऐसे बेहूदे सवाल क्यों पूछ रहे हैं? मुझसे यह पूछिए कि उन्होंने (प्रियंका) उस दिन प्रधानमंत्री से क्या बात की। प्रियंका चोपड़ा ने मौजूदा मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की।"

समारोह में मधु ने प्रियंका की ओर से इंटरनेशनल आइकन अवार्ड ग्रहण किया। गौरवान्वित मां ने कहा, "उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर पोस्ट कर उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को सही जवाब दिया और मैं इस पर टिप्पणी करके उनकी प्रतिक्रिया के मूल्य को कम नहीं करना चाहती।" उन्होंने कहा कि प्रियंका का इरादा इस तरह की अनावश्यक बातों का हिस्सा बनना नहीं है। OMG! आधी रात को सैफ की बेटी के घर से बाहर आते दिखे ये अभिनेता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन