1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तू सूरज मैं सांझ...’ में पहली बार ऐसे अंदाज में दिखेंगी मधुरा नाईक

'तू सूरज मैं सांझ...’ में पहली बार ऐसे अंदाज में दिखेंगी मधुरा नाईक

 Published : Apr 26, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 04:43 pm IST

मधुरा नाईक अब लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में नजर आने वाली हैं। इस शो में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं। दरअसल मधुरा का कहना है कि वह पहली बार छोटे पर्दे पर...

MADHURA- India TV Hindi
MADHURA

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मधुरा नाईक अब लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में नजर आने वाली हैं। इस शो में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं। दरअसल मधुरा का कहना है कि वह पहली बार छोटे पर्दे पर भारतीय अवतार में नजर आने के लिए बेहद उत्साहित हैं। मधुरा ने कहा, "यह पहली बार है जब मैं टेलीविजन पर भारतीय अंदाज में दिखूंगी। चूंकि अब तक मैं शहरी और पश्चिमी अंदाज में ही दिखीं हूं, इसलिए यह मेरे लिए पहला मौका है और चुनौतीपूर्ण है।"

अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस पर पालोमी की भूमिका में दिखाई देंगी। अपने किरदार के बारे में मधुरा ने कहा, "यह ऐसा किरदार है, जो स्टोव पर खाना बनाती है। मेरे जैसा शख्स, जिसे खाना बनाने नहीं आता, उसके लिए यह मजेदार है, यह मुझसे पूरी तरह अलग है।"

'दिया और बाती हम' के शो का समापन इसमें मुख्य किरदार निभा रहे कलाकार संध्या राठी और सूरज राठी की मौत के साथ हुआ था। इसके सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में संध्या और सूरज के बच्चों वेद, वंश और कनक राठी के जीवन की कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स करते थे ऐसी हरकत, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन