
Madhuri Dixi Nene
माधुरी ने कहा, "आज के समय में यह चलन हो गया है कि लोग साल में एक फिल्म करना चाहते हैं। पुराने समय में देखूं, तो मैंने एक साल में 12 फिल्में की थी, लेकिन उस वक्त काम करने का तरीका काफी अलग था।" अभिनेत्री ने कहा कि आज के समय में आप अपनी पटकथा को पढ़ने के लिए समय ले सकते हैं और अपनी इच्छानुसार किरदार का चयन कर सकते हैं और माधुरी को यह तरीका अधिक पसंद है। 2007 में आई फिल्म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली माधुरी ने एक अभिनेत्री के अलावा एक कुशल नर्तकी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।