1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका-अरबाज ने की पुष्टि, ले रहे हैं तलाक

मलाइका-अरबाज ने की पुष्टि, ले रहे हैं तलाक

 Published : Mar 28, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Mar 28, 2016 07:55 pm IST

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। लेकिन इन्होंने इन खबरों विराम लगाते हुए अपने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है।

malaika- India TV Hindi
malaika

नई दिल्ली: वर्ष 2016 की शुरुआत से ही बॉलीवुड सितारों के अलग होने की खबरें छाई हुई हैं इन्हीं में से एक मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भी हैं। इनके तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। लेकिन इन्होंने इन खबरों विराम लगाते हुए अपने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है। इन्होंने कहा है कि, "हां हम तलाक ले रहे हैं।" एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में मलाइका और अरबाज ने कहा है, "यह सच है कि हम एक दूसरे से अलग हो रहे है, हम अपने रिश्ते में ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि लोग कुछ भी समझें और अटकलें लगाए।"

इसे भी पढ़े:- मलाइका ने नहीं मानी सलमान की बात, अरबाज से ले रही हैं तलाक!

साथ ही उन्होंने कहा कि, "हम गुजारिश करते हैं कि सूत्र द्वारा कही गई किसी भी बात पर विश्वास न करें।" उन्होंने कहा, "अभी तक हमने अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी साधी हुई है जिसकी वजह से हमारे परिवार वालों को भी परेशानी हो रही है। हम यह बयान भी इसीलिए जारी कर रहे हैं।" खबरो की मानें तो उन्होंने कहा है कि, "हमारे दोस्त और सूत्र इस मामले से दूर रहें उन्होंने हमें बहुत बदनाम कर लिया हमारे साथ हमारा बच्चा और परिवार भी जुड़ा हुआ है। हम चुप है इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बारे में कोई भी कुछ भी बोलेगा।

अरबाज और मलाइका को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता था। इन्हें सभी के लिए एक मिसाल माना जाता था। लेकिन शायद इन्हें खुद भी पता होगा कि कभी इनके रिश्ते में ऐसा मोड़ भी आएगा जो इनकी 18 साल की शादी को तोड़ देगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन