मुंबई: जैसा की आप सब जानते हैं कि बिग बॉस सीजन 9 के फिनाले की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं, इसी बीच खबर आ रही है कि चार फाइनलिस्ट में से एक घर से बेघर हो गया है। ये फाइनलिस्ट कोई और नहीं बल्कि मंदाना करीमी हैं। कुछ दिनों पहले बिग बॉस के घर में टैरो कार्ड रीडर मोनिका बद्नानी ने भविष्यवाणी कि थी की बिग बॉस की विजेता मांडना करीमी होगी लेकिन जनता की भविष्यवाणी के सामने किसकी भविष्यवाणी चल सकती है।
इसे भी पढ़े:क्या प्रिंस बनेंगे बिग बॉस 9 के शहंशाह?

तो क्या वास्तव में मंदना करीमी बिग बॉस से बाहर हो गई हैं
टैरो कार्ड रीडर की भविष्यवाणी के बावजूद मंदाना बिग बॉस सीजन 9 के फिनाले से बाहर हो चुकीं हैं। एक लीडिंग एंटरटेनमेंट ब्लॉग ने इस बात का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस बार सिर्फ तीन फाइनलिस्ट ऋषभ सिन्हा, रोशेल मारिया राव और प्रिंस नरूला में से विनर चुना जाएगा।

मंदना की कहानी : पहले एयरहोस्टेज,फिर मॉडल और अब एक्ट्रेस
मंदाना 'बिग बॉस' के घर में आने से पहले बॉलीवुड फिल्म 'भाग जॉनी' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। यह उनकी पहली फिल्म(बतौर लीड एक्ट्रेस) थी। हालांकि, कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एयरहोस्टेज की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और 2013 में एक्टिंग की ख्वाहिश लिए तेहरान (ईरान) से मुंबई आ गईं।

शादी पर भी सस्पेंश, मंदाना ने इस तरह की खबरों का किया खंडन
बिग बॉस 9' में आने के कुछ दिनों बाद मीडिया में मंदाना की शादी की खबरे आने लगी थी। कहा जा रहा था की मंदाना शादीशुदा है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल द्वारा एक सर्टिफिकेट पोस्ट कर दावा किया गया कि मंदाना शादीशुदा हैं। ये सर्टिफिकेट 18 फरवरी 2011 का है, जिसमें ये साफ-साफ लिखा कि उन्होंने ललित कुमार नाम के शख्स से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। हालांकि, जब मंदाना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर का खंडन किया था। हालांकि मंदाना ने इस सब बातों को गॉसिफ करार देते हुए इसे अपना व्यक्तिगत मामला बता चुकी है।
शादी के सर्टिफिकेट पर मंदाना की फोटो तो थी, लेकिन उनका नाम मजीह करीमी लिखा हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि उनका ट्विटर हैंडल भी इसी नाम से बना हुआ है।
अगली स्लाइड में पढ़िए मंदना करीमी के फिल्मी करियर के बारे में: