1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष मल्होत्रा को इस बात को लेकर खुद पर हुआ गर्व

मनीष मल्होत्रा को इस बात को लेकर खुद पर हुआ गर्व

 Published : Mar 01, 2017 05:00 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 05:00 pm IST

मनीष मल्होत्रा को लंबे वक्त से एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसायटी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें इस एनजीओ के साथ 6 साल पूरे हो चुके हैं। वह अपने नए डिजाइनों को दिखाने के लिए उत्साहित हैं। मनीष मल्होत्रा का कहना है कि...

manish malhotra- India TV Hindi
manish malhotra

मुंबई: बॉलीवुड के मशहू फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को लंबे वक्त से एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसायटी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें इस एनजीओ के साथ 6 साल पूरे हो चुके हैं। वह अपने नए डिजाइनों को दिखाने के लिए उत्साहित हैं। मनीष मल्होत्रा का कहना है कि कारीगरों और बुनकरों को साल भर काम मुहैया कराने पर उन्हें गर्व महसूस होता है। मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा, "मुझे पूरे साल बुनकरों के लिए लगातार काम मुहैया कराने पर गर्व है। वे अपने कपड़ों पर काम करते हैं और फिर उसमें संशोधन और कपड़े पर कढ़ाई द्वारा खूबसूरत बनाने के लिए डिजाइनर के पास भेज देते हैं।"

डिजाइनर ने कहा कि इस साल मौजूदा दौर के डिजाइन वाले गाउन, नेट के कपड़ों वाले फ्रिंज टॉप्स, शिफॉन और कॉटन के कपड़े गर्मियों के मौसम में छाए रहेंगे। इस फाउंडेशन को मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी के पिता व दिवंगत शायर कैफी आजमी ने शुरू किया था।

40 कारीगरों से शुरू हुआ फाउंडेशन अब 300 कारीगरों को रोजगार दे रहा है। इस फाउंडेशन की देखरेख अब शबाना और उनकी गोद ली हुई बेटी नम्रता गोयल करती हैं। कारीगरों के काम को सराहने व जश्न माने के लिए हर साल एक फैशन शो का आयोजन भी किया जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन