1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने कहा, बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी उनकी अगली फिल्म

मनोज बाजपेयी ने कहा, बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी उनकी अगली फिल्म

 Published : Jul 09, 2016 10:32 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 10:33 pm IST

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बार वह एक बायोपिक में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं।

manoj- India TV Hindi
manoj

मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बार वह एक बायोपिक में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। लोकप्रिय बाल मैराथन धावक बुधिया सिंह की बॉयोपिक में उसके कोच के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि यह फिल्म उनके करियर की बेहतरीन पांच फिल्मों में से एक मानी जाएगी। फिल्म के एंथम गीत के लांच के दौरान मनोज ने कहा, "पिछले साल यह फिल्म (अलीगढ़) राष्ट्रीय पुरस्कार के नामांकन की सूची में शामिल थी, लेकिन इसके लिए मुझे पुरस्कार नहीं मिला। हो सकता है कि किसी और फिल्म के लिए मुझे पुरस्कार मिले।"

इसे भी पढ़े:-

उनसे पूछा गया था कि क्या वह फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की उम्मीद कर रहे हैं? मनोज ने कहा कि हो सकता है कि 'बुधिया सिंह-बॉर्न टु रन' उनके करियर की पांच बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाएगी। इसे उच्च स्तरीय सिनेमा में एक समझा जाएगा। सौमेंद्र पाधी निर्देशित फिल्म एक भारतीय बालक और विश्व के सबसे युवा मैराथन धावक बुधिया सिंह के जीवन पर आधारित है।

इस फिल्म में बुधिया का किरदार बाल कलाकार मयूर निभा रहे हैं और मनोज उनके कोच की भूमिका में हैं। मनोज ने संवाददाताओं से कहा, "स्वतंत्रता के बाद से हमने केवल कुछ ही इलाकों पर अधिक ध्यान दिया। हम भूल गए कि बच्चों को बढ़ावा देने वाले अन्य क्षेत्र भी हो सकते हैं। एक कलाकार के तौर पर मैं कह सकता हूं कि मेरा परिवार मुझे अभिनय को पेशे के तौर पर लेने से मना कर रहा था।"

अभिनेता ने कहा कि यह भारत है और बुधिया जैसी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। अगर वह किसी और देश का होता, तो अब तक एक दिग्गज होता। मनोज ने कहा कि इस देश में कई बुधिया हैं और लोग इस प्रकार की प्रतिभाओं को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं होती। मनोज अभिनीत 'बुधिया सिंह-बॉर्न टु रन' पांच अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन