1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर की हुई एंट्री, ऋतिक रोशन संग इस फिल्म में आ चुकी हैं नज़र

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर की हुई एंट्री, ऋतिक रोशन संग इस फिल्म में आ चुकी हैं नज़र

 Written By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 12:13 pm IST

 'जर्सी' इसी नाम से बनी तेलुगू हिट फिल्म की हिंदी रीमेक है, जो अगले साल 28 अगस्त को रिलीज होगी।  

Mrunal Thakur Shahid Kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' में नज़र आएंगी मृणाल ठाकुर

मुंबई: 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों को जीत चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अब 'जर्सी' में शाहिद कपूर संग नजर आएंगी। 'जर्सी' इसी नाम से बनी तेलुगू हिट फिल्म की हिंदी रीमेक है।

इस हिंदी संस्करण को गौतम तिन्नानुरी निर्देशित करेंगे, जिन्होंने इसी साल आई इस तेलुगू फिल्म का भी निर्देशन किया था।

शाहिद संग काम करने को लेकर उत्साहित मृणाल ने कहा, "मैं 'जर्सी' में शाहिद के विपरीत मुख्य किरदार निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जब मैंने मूल फिल्म देखी तो मैं इसके भावात्मक सफर को देखकर बेहद प्रेरित हुई।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे ऐसा लगा कि उन दो-ढाई घंटों में अनुभवों का एक पूरा जीवन जी लिया। मुझ पर इस फिल्म का प्रभाव इतना गहरा था कि मैं पूरी रात इसे अपने दिल से नहीं निकाल सकी और तुरंत ही मैंने दूसरे दिन इसे दोबारा देखा, मैं हिंदी दर्शकों पर इस समान प्रभाव के अनुभव को पाए जाने का इंतजार नहीं सकती।"

अल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन