मुम्बई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को सिनेमाजगत में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हमेशा ही अपने विचारों को खुलकर सामने रखने वाले मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन ने हाल ही में कहा है कि सोशल मीडिया पर कलाकारों को अपना विचार खुद तक सीमित रखना चाहिए क्योंकि कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है।
इसे भी पढ़े:-
- नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते: जावेद अख्तर
- अक्षय ने कहा, राजेश खन्ना प्रकरण समाप्त नसीरुद्दीन की माफी के साथ
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कलाकारों को लोगों से खुद को अपने काम के जरिए जुड़ना चाहिए, मुझे ऐसा महसूस होता है। क्योंकि इससे ज्यादा प्रभावी कुछ नहीं है। मेरा मानना है कि कोई भी किसी अभिनेता के विचार को गंभीरता से नहीं लेता है।“ उन्होंने कहा, “हर कोई इस पर सुनेगा और मजाक भी बनाएगा लेकिन विचारों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें अपने विचार अपने पास रखने चाहिए।“
‘इश्किया’ के स्टार ने अपनी आत्मकथा ‘एंड देन वन डे’ के मराठी संस्करण के विमोचन के अवसर पर यह बातें कही थीं। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उन्हें मराठी में किताब के विमोचन की जरूरत महसूस हुई क्योंकि उनका मानना है कि महाराष्ट्र के लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं।
नसीरुद्दीन शाह पिछली बार अनु मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेटिंग' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कल्कि कोचलिन भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं।