1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते: जावेद अख्तर

नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते: जावेद अख्तर

 Published : Aug 06, 2016 06:24 pm IST,  Updated : Aug 06, 2016 07:10 pm IST

बेंगलुरू: गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने राजेश खन्ना के खिलाफ बयान देने के लिए नसीरूद्दीन शाह की आलोचना की है। नसीरूद्दीन शाह ने हाल में कहा था कि 1970 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के

javed akhtar- India TV Hindi
javed akhtar

बेंगलुरू: गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने राजेश खन्ना के खिलाफ बयान देने के लिए नसीरूद्दीन शाह की आलोचना की है। नसीरूद्दीन शाह ने हाल में कहा था कि 1970 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के औसत दर्जे का होने के लिए राजेश खन्ना जिम्मेदार हैं। हालांकि अख्तर ने कवि और गीतकार गुलजार की जमकर प्रशंसा की।

अट्टा गलाटा की तरफ से आयोजित पहले बेंगलुरू कविता उत्सव में हिस्सा लेने आए अख्तर ने कहा, ‘नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते। मैंने उन्हें कभी भी सफल लोगों की प्रशंसा करते नहीं सुना। वह दिलीप कुमार की आलोचना करते हैं। वह अमिताभ बच्चन की आलोचना करते हैं।’

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह के बयान की काफी आलोचना हुई थी और अख्तर के कभी सहयोगी रहे सलीम खान ने उनके बयान को निराशाजनक और कड़वाहटपूर्ण बताया था। वहीं अख्तर ने गुलजार के लिखे गानों की प्रशंसा की।

अख्तर ने की गुल्जार के गानों की प्रशंसा

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, जब मैं उनके गाने सुनता हूं तो मुझे पूछना नहीं पड़ता है कि इसे किसने लिखा है। आसानी से पता चल जाता है कि यह गुलजार का गीत है और काल्पनिक कविता लिखना आसान काम नहीं है। आप इसे कमतर नहीं आंक सकते। बहुत कम लेखक यह उपलब्धि हासिल कर सकते है। वास्तव में मैं उनके कार्यों का बहुत सम्मान करता हूं।

अख्तर ने कहा कि गुल्जार से तुलना की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनका और गुलजार का अलग स्टाइल है। अलग-अलग लेखकों की अलग शैली होती है। इसलिए कोई भी स्टाइल अच्छा काम और बुरा काम दोनों परिणाम दे सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन