1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन को सामान्य होने में लगा एक महीने से अधिक समय

नवाजुद्दीन को सामान्य होने में लगा एक महीने से अधिक समय

 Published : Jul 14, 2015 05:34 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 12:08 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि निर्देशक केतन मेहता की फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' के किरदार से बाहर आने में उन्हें एक महीने से ज्यादा वक्त लगा। मांझी के किरदार से खुद

नवाजुद्दीन को सामान्य...- India TV Hindi
नवाजुद्दीन को सामान्य होने में लगा एक महीने से अधिक समय

मुंबई: फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि निर्देशक केतन मेहता की फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' के किरदार से बाहर आने में उन्हें एक महीने से ज्यादा वक्त लगा। मांझी के किरदार से खुद को अलग करने के लिए उन्हें डेढ़ महीने तक मेहनत करनी पड़ी और अलग-अलग उपाय अपनाने पड़े। नवाजुद्दीन ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "मांझी के किरदार से बाहर निकलने के लिए डेढ़ महीने तक मुझे अपने ऊपर अलग-अलग प्रयोग करने पड़े। मैं जैसलमेर (राजस्थान) चला गया और आठ-दस दिन एकांत में रहा। मैं उन स्थानों पर गया, जहां लोग मुझे नहीं पहचानते थे, ताकि खुद को एक सामान्य इंसान जैसा महसूस कर सकूं।"

फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' बिहार के दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने अपनी जिंदगी के 22 साल एक पहाड़ को काटकर रास्ता बनाने में लगा दिए। फिल्म 21 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे ने नवाजुद्दीन की पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म का संगीत संदेश शांडिल्य ने दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन