1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पढ़िए, 'बाहुबली-2' देखकर प्रभास को लेकर क्या बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

पढ़िए, 'बाहुबली-2' देखकर प्रभास को लेकर क्या बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

 Published : May 28, 2017 06:51 pm IST,  Updated : May 28, 2017 06:52 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आखिरकार एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली-2' देख ली है। फिल्म देखकर नवाजुद्दीन प्रभास के फैन हो गए। नवाजुद्दीन ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास के अभिनय की तारीफ की है और उनके अभिनय को शानदार बताया है।

nawaz- India TV Hindi
nawaz

मुंबई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आखिरकार एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली-2' देख ली है। फिल्म देखकर नवाजुद्दीन प्रभास के फैन हो गए। नवाजुद्दीन ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास के अभिनय की तारीफ की है और उनके अभिनय को शानदार बताया है।

नवाजुद्दीन ने शनिवार को ट्वीट किया, "मैंने 'बाहुबली-2' देखी और फिल्म में जिस तरह का माहौल दिखाया गया है, मैं उसमें खो गया। प्रभास का अभिनय शानदार है।"

फिल्म में प्रभास और राणा डग्गुबाती मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म एक प्राचीन राज्य पर स्वामित्व को लेकर दो भाइयों के बीच आपसी संघर्ष पर आधारित है।

नवाजुद्दीन फिलहाल फिल्म 'मंटो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री रसिका दुग्गल उनकी पत्नी साफिया की भूमिका में हैं।

नंदिता दास निर्देशित इस फिल्म में ऋषि कपूर, स्वरा भास्कर, रणवीर शौरी, परेश रावल और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म की शूटिंग जून मध्य तक पूरी होने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन