1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अबराम के साथ सुहाना की ये तस्वीर इंटरनेट पर मचा रही है धमाल

अबराम के साथ सुहाना की ये तस्वीर इंटरनेट पर मचा रही है धमाल

 Published : May 28, 2017 06:12 pm IST,  Updated : May 28, 2017 06:12 pm IST

शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम कल 4 साल के हो गए। इस मौके पर खान परिवार ने एक स्पेशल पार्टी रखी थी। फैंस कल से शाहरुख के बेटे अबराम की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे।

suhana- India TV Hindi
suhana Image Source : PTI

नई दिल्लीशाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम कल 4 साल के हो गए। इस मौके पर खान परिवार ने एक स्पेशल पार्टी रखी थी। फैंस कल से शाहरुख के बेटे अबराम की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने आखिरकार अबराम की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें अबराम की बड़ी बहन सुहाना अपने भाई को हग करके बैठी हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

आपको बता दें, इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ट्विटर पर करीब 2000 ने इस तस्वीर को लाइक किया है।

कल शाहरुख खान ने भी ट्विटर पर एक भावुक मैसेज लिखकर फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अबराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। शाहरुख ने लिखा, मुझे लग रहा है मैं एकलौता ऐसा पिता हूं जिसके बच्चे को इतना प्यार मिल रहा है। आप लोगों के प्यारे मैसेज से मुझे एहसास हो रहा है कि अब सब उससे कितना प्यार करते हैं।

अबराम शाहरुख का तीसरा और सबसे छोटा बेटा है। अबराम के अलावा आर्यन और सुहाना भी शाहरुख के बच्चे हैं।

साल 2013 में सरोगेसी के जरिए शाहरुख अबराम के पिता बने थे। शाहरुख अक्सर सोशल मीडिया पर अबराम की प्यारी और क्यूट तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

आईपीएल के दौरान भी शाहरुख अबराम को अपने साथ लेकर आते हैं। हर किसी की नजर शाहरुख से ज्यादा अबराम पर ठहरती है। फोटोग्राफर भी अबराम की तस्वीरें खींचने में व्यस्त हो जाते हैं।

abram
Image Source : PTIabram

शाहरुख जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन