1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती से कल भी पूछताछ करेगी NCB, कल पेश होने का मिला समन

रिया चक्रवर्ती से कल भी पूछताछ करेगी NCB, कल पेश होने का मिला समन

 Published : Sep 06, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 06:28 pm IST

रिया को NCB ने कल पेश होने के लिए भी समन सौंप दिया है। यानि कि कल तक के लिए रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी टल गई है।

RHEA CHAKRABORTY- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती से कल भी पूछताछ करेगी NCB Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कल भी पूछताछ के लिए NCB ने समन सौंप दिया है। यानि कि कल तक के लिए रिया की गिरफ्तारी टल गई है।  ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को रविवार सुबह एनसीबी ने समन दिया और पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया था। रिया चक्रवर्ती दोपहर 12 बजे से पूछताछ हो रही थी जो शाम के 6.30 बजे तक चली। रिया अपनी गाड़ी से आई थीं और अपनी ही गाड़ी से वापस चली गईं। रिया को कल के लिए भी समन दिया गया है और कल भी उनसे पूछताछ की जाएगी। यानी कि रिया की गिरफ्तारी की तलवार कल तक के लिए टल गई है। 

रिया ने माना है कि उन्होंने लॉकडाउन में ड्रग्स मंगाया था, लेकिन रिया ने कहा कि ड्रग्स की लत उन्हें नहीं सुशांत को थी,वो सुशांत के लिए ड्रग्स मंगाती थीं।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

रविवार को एनसीबी की एक टीम रिया को लेने उनके घर आई लेकिन रिया ने टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया। रिया ने कहा कि वह पूछताछ के लिए अकेले ही जाएंगी।

यह घटनाक्रम शनिवार के उस घटनाक्रम के बाद का है, जब मुम्बई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने इस्प्लेनेड कोर्ट में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा को चार दिन के रिमांड पर एनसीबी को सौंपा था। ये दोनों नौ सितम्बर तक एनसीबी की रिमांड पर हैं।

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

शोविक को लेकर दायर अपनी रिमांड याचिका में एनसीबी ने इस बात के संकेत दिए थे कि इस मामले में रिया से भी पूछताछ हो सकती है और रिया के बयानों को शोविक और एक अन्य दीपेश सावंत के बयानों से मेल कराया जाएगा, जिसे पांच सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी को उम्मीद है कि वह इन सबके माध्यम से बॉलीवुड और मुम्बई में जारी ड्रग्स के गोरखधंधे का पर्दाफाश कर सकेगी।

शनिवार को रिया के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एनसीबी द्वारा शोविक की गिरफ्तारी की निंदा की थी।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

इंद्रजीत ने अपने बयान में कहा, "बधाई हो भारत, तुमने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मुझे यकीन है कि अब बारी मेरी बेटी की है और मुझे नहीं पता कि आगे किसका नम्बर है। आपने काफी प्रभावी तरीके से एक मध्यमवर्गीय परिवार को नेस्तानाबूत कर दिया। जय हिंद।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन