
neena
नीना गुप्ता ने 1994 की फिल्म 'वो छोकरी' में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। थियेटर और कला फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नीना ने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 'गांधी', 'इन कस्टडी', 'कॉटन मेरी' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया। अगर हिंदी फिल्मों की बात करें तो नीना गुप्ता ने 'खलनायक', टेलीफिल्म 'बाजार सीताराम', 'वो छोकरी' जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्मों में काम किया है।