नई दिल्ली: बॉलीवुड का ट्रेंड बीते कुछ दशकों में काफी बदला है। ट्रेंड बदला है या फिर यूं कहें कि हिंदी सिनेमा की हीरोइनों पर उम्र ज्यादा जल्दी हावी हो जाती है और हमारे हीरो हर नए साल के साथ जवान होते जा रहे हैं। आप चाहें खान्स का नाम लें, बच्चन का या फिर कपूर का...इन घरानों से जुड़ा हर अभिनेता अपने से कम उम्र की हीरोइनो के साथ काम कर रहा है, पर्दे पर रोमांस कर रहा है। बॉलीवुड में यह नया हिट फार्म्यूला काफी चलन में है, जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट तो करवाता ही है साथ ही दर्शकों का अच्छा खासा मनोरंजन भी करता है।
हमारे फिल्मी सितारे जिन अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहे हैं, पर्दे पर उनके साथ प्यार मोहब्बत कर रहे हैं उनमें से कुछ की उम्र तो इतनी कम है कि वो अभिनेताओं की खुद की बेटियों से थोड़ी ही बड़ी हैं। अमिताभ बच्चन ने जब निशब्द में जिया खान के साथ काम किया था तब जिया मात्र 19 साल की ही थीं और अमिताभ 64 की दहलीज पार कर चुके थे। अभिनेता सलमान खान भी सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर जैसी अपने से काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों संग काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान और आमिर भी इस कतार में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
हीरो 50 के पार हीरोइनें बेटी की उम्र के बाराबर, ऐसी है हमारी फिल्मों की लव मिस्ट्री: देखिए तस्वीरें







