1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब मधुर भंडारकर की फिल्म में नजर आएंगी कृति

अब मधुर भंडारकर की फिल्म में नजर आएंगी कृति

 Published : Dec 02, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 06:55 pm IST

कृति कुल्हारी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्होंने दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल की थी। कृति अब जल्द ही मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनने जा रही...

kirti- India TV Hindi
kirti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति कुल्हारी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्होंने दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल की थी। कृति अब जल्द ही मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनने जा रही अगली फिल्म 'इंदू सरकार' की शूटिंग के लिए तैयार हैं। तनवीर बुकवाला द्वारा लिखित 'वेट' नामक किताब के रिलीज पर उन्होंने कहा, "आखिरकार कुछ अच्छा हो रहा है। मैं मधुर भंडारकर की 'इंदू सरकार' में काम कर रही हूं। हम 10 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

इसे भी पढ़े:- अपने दम पर फिल्म को सफल बना सकती हैं कृति

उन्होंने कहा, "वर्ष 1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म की शूटिंग जनवरी के अंत तक पूरी होगी और मैं दो अन्य फिल्मों की घोषणा करूंगी।" इस आगामी फिल्म में वह महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा, "यह उत्तर प्रदेश की छोटी-सी जगह से अनाथालय में पली-बढ़ी एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे बोलने में दिक्कत है, जो खुद को व्यक्त करने में सक्षम नहीं है।"

फिल्म 'पिंक' की सफलता के बाद अपनी यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कीर्ति ने कहा कि यह उम्मीद के अनुरूप रही। 'पिंक' मेरे करियर का महत्वपूर्ण मोड़ है। इस फिल्म ने रातभर में सबकुछ बदल दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन