1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गंगाजल 2' में पुलिस के रोल में प्रियंका चोपड़ा

'गंगाजल 2' में पुलिस के रोल में प्रियंका चोपड़ा

 Published : May 11, 2015 02:33 pm IST,  Updated : May 11, 2015 02:35 pm IST

मुबंई: प्रकाश झा की 'गंगाजल' जबरदस्त हिट फिल्म थी। लगातार असफलता झेलने के बाद अब फिल्मकार इस हिट फिल्म का सीक्वल कर रहे है, जिस पर 'गंगाजल 2' को दांव पर लगा रहे हैं। इस

'गंगाजल 2' में पुलिस के...- India TV Hindi
'गंगाजल 2' में पुलिस के रोल में प्रियंका

मुबंई: प्रकाश झा की 'गंगाजल' जबरदस्त हिट फिल्म थी। लगातार असफलता झेलने के बाद अब फिल्मकार इस हिट फिल्म का सीक्वल कर रहे है, जिस पर 'गंगाजल 2' को दांव पर लगा रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को लिया गया है और फिल्म में उनका लुक भी जारी कर दिया गया है।

'गंगाजल' को उत्तर भारत की एक सच्ची घटना पर बनाया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने 'एसपी' का किरदार निभाया था। उनकी पत्नी के रोल में ग्रेसी सिंह थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित रूप से सफलता मिली थी।

अब प्रियंका भी इसकी सीक्वल में पुलिस का रोल करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका नाम आभा माथुर होगा। माना जा रहा है कि इस फिल्म का भी अधिकांश भाग मध्यप्रदेश में शूट होगा। मध्यप्रदेश इन दिनों प्रकाश झा का फेवरेट बना हुआ है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों की पूरी-पूरी शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी जैसे इलाकों में हुई है। इस बार जबलपुर का नंबर बताया जा रहा है।

प्रियंका की व्यस्तता को देखते हुए लगता नहीं है, कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी। अभी तो उन्हें अपने अ‍मेरिकी टीवी शो के 'क्वांटिको' के लिए अमेरिका भी जाना पड़ सकता है। इस शो को पिछले दिनों ही चैनल ने हरी झंडी दिखा दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन