1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ देखने के लिए प्रभास और दग्गूबाती ने ऐसे किया इन्वाइट, वीडियो से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

‘बाहुबली 2’ देखने के लिए प्रभास और दग्गूबाती ने ऐसे किया इन्वाइट, वीडियो से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

 Published : Apr 27, 2017 11:04 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 12:04 pm IST

धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से बाहुबली प्रभास और भल्लादेवा राणा दग्गूबाती का एक वीडियो शेयर किया गया है। दोनों ही एक्टर इस वीडियो में काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

prabhas rana- India TV Hindi
prabhas rana

नई दिल्ली: बड़े परदे पर कल भारत की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' रिलीज हो रही है। फिल्म देखने की दीवानगी दर्शकों में ऐसी है कि वीकेंड तक के फिल्म के सभी शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं। इसका फायदा भी थियेटर वाले उठा रहे हैं, दिल्ली में तो 2400 रुपये तक फिल्म के टिकट मिल रहे हैं।

इस बीच फिल्ममेकर्स भी फिल्म से जुड़ा कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं ताकि फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती रहे। धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से बाहुबली प्रभास और भल्लादेवा राणा दग्गूबाती का एक वीडियो शेयर किया गया है। दोनों ही एक्टर इस वीडियो में काफी स्मार्ट लग रहे हैं, और अपने फैंस से कह रहे हैं बाहुबली 2 देखने कल जरूर आइएगा।

यहां देखिए वीडियो

‘बाहुबली 2’ तमिल, तेलूगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं अब रिलीज के बाद फिल्म कितने रिकॉर्ड बनाती है यह भी वक्त के साथ पता चल जाएगा।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन