1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज से पहले मुश्किल में फंसी 'बाहुबली 2', फिल्म के अहम सीन हुए लीक

रिलीज से पहले मुश्किल में फंसी 'बाहुबली 2', फिल्म के अहम सीन हुए लीक

 Published : Apr 27, 2017 09:41 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 09:41 am IST

साल की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' कल बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali Image Source : PTI

मुंबई: साल की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' कल बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। पहले एमिरेट्स एयरलाइन्स पर टीम के साथ बुरा बर्ताव हुआ और अब फिल्म के कुछ अहम सीन यूट्यूब पर लीक हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रीव्यू शो के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर भी यह वीडियो पोस्ट किया गया था लेकिन कॉपीराइट क्लेम की वजह से वीडियो हटा लिया गया।

हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागड्डा ने इस खबर का खंडन किया है। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड के अलावा अभी कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की गई है।

पिछले साल भी एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें प्रभास और अनुष्का अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार कर रहे थे।

फिल्म के पहले वीकेंड की लगभग सारे शो हाउसफुल हो गए हैं। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन सकती है। दुनियाभर में यह फिल्म 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गूबाती, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलूगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन