1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल-शाहरूख के लिए रोमांटिक गानों की धुन बनाना सौभाग्य की बात: प्रीतम

काजोल-शाहरूख के लिए रोमांटिक गानों की धुन बनाना सौभाग्य की बात: प्रीतम

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 02:53 pm IST

मुंबई: संगीतकार प्रीतम इन दिनों आगामी फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान और काजोल के लिए दो रोमांटिक गानों की धुन बनाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। प्रीतम ने 'दिलवाले' के ट्रेलर लॉन्च के

काजोल-शाहरूख के लिए...- India TV Hindi
काजोल-शाहरूख के लिए रोमांटिक गानों की धुन बनाना सौभाग्य की बात: प्रीतम

मुंबई: संगीतकार प्रीतम इन दिनों आगामी फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान और काजोल के लिए दो रोमांटिक गानों की धुन बनाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

प्रीतम ने 'दिलवाले' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान संवाददाताओं से कहा, मैं दबाव में नहीं था...। मैंने इसमें पहली बार शाहरुख के लिए काम किया ...इसलिए यह मेरे लिए खास मौका था...जिसका मुझे काफी समय से इंतजार भी था।

उन्होंने कहा, मैंने 'बिल्लू बारबर' के लिए भी गानों का निर्माण किया था...लेकिन उसमें शाहरुख अतिथि कलाकार की भूमिका में थे। शाहरुख और काजोल के लिए रोमांटिक गानों की धुन बनाना किसी भी संगीतकार के लिए सौभाग्य की बात है। मैंने 'दिलवाले' फिल्म में उनके लिए दो रोमांटिक गानों की धुन बनाई है। मैं खुश हूं और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख-काजोल ने यूं उड़ाया ‘डीडीएलजे’ का मजाक!

शाहरुख और काजोल 5 साल के इस फिल्म में एक बार फिर से साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म माई नेम इज खान में नजर आइ थी। इनके प्रशंसको को लंबे समय से दिलवाले का इंतजार था।

'दिलवाले' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में वरूण धवन, कृति सेनन, वरुण शर्मा, बोमन इरानी, विनोद खन्ना, कबीर बेदी और जॉनी लीवर भी अहम किरादरों में नजर आएंगे।

दिलवाल क्रिसमस के खास मौके पर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के साथ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में टकराएगी।

'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन