1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की सालगिरह पर प्रियंका और निक ने अनोखे अंदाज में एक दूसरे को दी बधाई

शादी की सालगिरह पर प्रियंका और निक ने अनोखे अंदाज में एक दूसरे को दी बधाई

 Published : Dec 02, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 12:26 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने जहां शादी की सालगिरह पर निक जोनास के साथ हाथ थामकर चलने वाली फोटो पोस्ट की है वहीं निक ने शादी की एक फोटो शेयर की है। 

Priyanka chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास ने एक दूसरे को शादी की दूसरी सालगिरह पर बहुत ही प्यारे तरीके से विश किया है। शादी के बाद प्रियंका निक के साथ अमेरिका में रह रही हैं। दो साल पूरे होने के मौके पर जहां निक ने प्रियंका चोपड़ा को शादी की एक शानदार फोटो शेयर करके विश किया वहीं प्रियंका ने इसी पोस्ट पर एक प्यारा सा रिप्लाई दिया। 2018 में एक दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से और दो दिसंबर को क्रिश्चियन रीति रिवाज से दोनों का विवाह हुआ था।

निक ने इंस्टाग्राम पर क्रिश्चियन तरीके से हुई अपनी शादी की एक फोटो शेयर करके कैप्शन दिया - खूबसूरत, प्रेरणादायक और शक्तिशाली युवती से शादी के दो साल। हैप्पी एनिवर्सरी प्रियंका, आई लव यू।

ALOS READ : KBC 12: खेल से जुड़े इस सवाल पर अटकी मप्र की अभिलाषा, क्या आप जानते हैं जवाब? 

वहीं इसी पोस्ट पर प्रियंका ने एक प्यारा सा रिप्लाई दिया - आई लव यू मेरी जान। प्रियंका के रिप्लाई के ठीक नीचे उनकी बहन परीणीति चोपड़ा का रिएक्शन था जिन्होने लिखा - क्या दिन था। 

प्रियंका की बात करें तो उन्होंने भी अपने हबी को एक इमोशनल फोटो शेयर करके शादी की बधाई दी है। प्रियंका ने अपनी और निक की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा है - 'शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई, हर वक्त मेरा साथ देने के लिए थैंकूय. आप मेरी ताकत हो, कमजोरी हो और सब कुछ हो, आई लव यू निक।

ALOS READ : सनी देओल कोरोना वायरस से संक्रमित, मनाली में छुट्टियां मना रहे थे एक्टर

इस तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ थामे जा रहे हैं। शादी के बाद प्रियंका अक्सर अमेरिका में ही रहती हैं औऱ शूटिंग और अन्य वजहों से मुंबई आती जाती रहती है। सोशल मीडिया की बात करें तो प्रियंका ही नहीं निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के लिए प्यार और अफेक्शन दिखाने में कोई कंजूसी नहीं करते। 

ALOS READ : प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने ऐसे ही नहीं किया शीर्षासन, इन बातों का रखा गया था ध्यान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन