1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंयका ने किया अपने करियर से जुड़ी अहम बातों का खुलासा

प्रिंयका ने किया अपने करियर से जुड़ी अहम बातों का खुलासा

 Published : Nov 24, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 05:20 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड में तो अभिनय का जौहर दिखाया ही है साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी दमदार अभिनय से उन्होंने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया है। प्रियंका ने फिल्म जगत में अपने दम पर एक खास मुकाम बनाया है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

टोरंटो: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड में तो अभिनय का जौहर दिखाया ही है साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी दमदार अभिनय से उन्होंने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया है। प्रियंका ने फिल्म जगत में अपने दम पर एक खास मुकाम बनाया है। अपनी प्रतिभा के बलबूते आज वह दुनियाभर में एक जाना-पहचाना नाम हैं। प्रिंयका का कहना है कि अपने प्रशंसकों की वजह से आज वह इस स्थिति में हैं कि वह पोस्टर का चेहरा बन सकी हैं, लेकिन उन्हें और उपलब्धियां हासिल करनी हैं। प्रियंका ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है वह बिना किसी की मदद लिए कड़ी मेहनत के बलबूते हासिल किया है।

इसे भी पढ़े:-

प्रियंका के मुताबिक, "मैंने बिना किसी की मदद लिए फिल्म जगत में शुरुआत की। मेरे लिए न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि मुंबई शहर भी नया था। मैं किसी को जानती भी नहीं थी, इसलिए मैंने जो कुछ भी किया बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर किया।" प्रियंका ने कहा कि दुनिया भर के प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह ने उन्हें अच्छा काम करने की शक्ति दी है। अपने चाहने वालों की बदौलत वह पोस्टर पर नजर आ सकी हैं।

अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'सर्वानन' का ट्रेलर लांच करने टोरंटो पहुंचीं प्रियंका ने 'सीबीसी' चैनल के साथ करियर से जुड़ी यादों को शेयर किया। प्रियंका 17 साल की उम्र में मिस इंडिया और फिर मिस वर्ल्ड बन गईं थीं। उनकी पहली फिल्म ' द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' (2003) थी।

प्रिंयका फिलहाल अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह फिल्म 'बेवॉच' के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अपनी मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' के बाद पंजाबी फिल्म 'सर्वानन' उनके प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी दूसरी फिल्म है।

अमरिंदर गिल अभिनीत 'सर्वानन' के सह-निर्माता वासु भागनानी हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्हें टोरंटो में हमेशा खूब प्यार मिला है, इसलिए उन्होंने फिल्म का ट्रेलर यहां लॉन्च करने का फैसला किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन