मुबंई: बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके राजेश खन्ना के कार्टर रोड पर स्थित बंगले 'आशीर्वाद' को तोड़ा जा रहा है। बंगले के नए मालिक शशि करण शेट्टी इसे तुड़वाकर इसकी जगह एक नया घर बनावाना चाहते हैं। खबरों के अनुसार शशि का कहना है कि बंगले का स्ट्रक्चर 50 साल पुराना हो चुका है। शेट्टी ने इस बंगले को वर्ष 2014 में 95 करोड़ रुपए का खरीदा था, यह बंगला 6,500 वर्ग फीट में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि जो नई ब्लडिंग बन रही है वो 3, 4 मंजिला होगी और एक से दो महीनों में इसके कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो जाएगा।
इसे भी पढ़े:- ‘जतिन’ से सुपरस्टार राजेश खन्ना बन गए काका, खून से खत लिखा करती थीं लड़कियां
18 जुलाई 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद उनका यह बंगला उनकी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के पास रखा गया था। कुछ वक्त बाद ही उन्होंने इसे बेचने का फैसला कर लिया था। लेकिन राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनिता आडवाणी इसे बेचने के विरोध में थीं। उन्होंने इस पर अपना हक भी जताया था।
इस बंगले को सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र कुमार ने 60 हजार रुपए में खरीदा था। खबरों की मानें तो यह बंगला राजेंद्र के लिए काफी अनलकी रहा था। इसमें शिफ्ट होने के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप जाने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने 3.5 लाख रुपए में यह बंगला राजेश खन्ना को बेच दिया और उन्होंने इसका नाम आशिर्वाद रख दिया। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी करने पहले ही इसे खरीद लिया था। यह बंगला उनके लिए काफी लक्की साबित रहा। यहां शिफ्ट होने के बाद उन्होंने एक बाद एक 15 हिट फिल्में दीं।
अगली स्लाइड में देखिए बंगले के अंदर की तस्वीरें:-