नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'कबाली' पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया है। फिल्म के ट्रेलर, गानों से लेकर रजनीकांत के गैंगस्टर लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज से 3 दिन पहले ही ये ऑनलाइक लीक हो गई।
इसे भी पढ़े:-
- रजनीकांत की ‘कबाली’ ने चुराया इरफान की ‘मदारी’ का पोस्टर
- रजनीकांत के स्वास्थ्य की अफवाहों को लेकर चिंता में आए फैंस
खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिंक उन वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है जहां पाइरेडेट फिल्में आसानी से मिल जाती हैं। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि इन गैर कानूनी लिंक को हटाने के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया है। हालांकि फिल्म रजनीकांत की होने के कारण इसके लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी ही हुई है। लेकिन इतना तो जाहिर है कि लीक होने की वजह से इसके बॉक्सऑफिस कलेक्शन पर असर देखने को मिलेगा।
इससे पहले इस साल की सबसे विवादित शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब', सलमान खान की 'सुल्तान' और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' भी रिलीज से पहले ही ऑनलाइक हो चुकी थी। फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की लीक के लिए FCAT के एक शख्य पर आरोप लगाया गया है। लेकिन कबाली लीक पर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
खबरों के अनुसार इस मामले पर सेंसर बोर्ड के चीफ ने बात करेत हुए कहा है कि, इन लोगों ने रजनीकांत की फिल्म को भी नहीं छोड़ा। 'कबाली' को चेन्नई में सेंसर किया गया है। इसका हमारे मुंबई ऑफिस के कोई लेना देना नहीं है।" साथ ही उन्होंने कहा कि, इस तरह से फिल्मों का लीक होना बड़े बजट की फिल्मों और बड़े सितारो के लिए काफी नुकसादेह हो सकता है।