1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की 'कबाली' 200 करोड़ क्लब में शामिल

रजनीकांत की 'कबाली' 200 करोड़ क्लब में शामिल

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 05:35 pm IST

रजनीकांत अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म 'कबाली' मंगलवार को 200 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

kabali- India TV Hindi
kabali

चेन्नई: रजनीकांत अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म 'कबाली' मंगलवार को 200 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। सुपरस्टार के करियर में 'एंथिरन' के बाद यह विशेष स्थान पाने वाली 'कबाली' दूसरी फिल्म बन गई है। व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, "यह केवल पांच दिनों में विश्वभर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा तेजी से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है। तीन भाषाओं में रिलीज 'कबाली' ने मंगलवार तक कुल 205 करोड़ रुपये कमा लिए।"

फिल्म ने भारत में अपने शुरुआती साप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए।

उन्होंने कहा, "फिल्म ने घरेलू बाजार में शुरुआती साप्ताहांत में 128 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली। यह किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए सबसे शानदार शुरुआत है।"

पा रंजीत निर्देशित तमिल फिल्म 'कबाली' को हिंदी, तेलुगू और मलयालम जैसी अन्य भाषाओं में डब किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन