1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम चरण ने जताई उम्मीद, 'ध्रुव' के साथ टूटेगी हीरो की छवि

राम चरण ने जताई उम्मीद, 'ध्रुव' के साथ टूटेगी हीरो की छवि

 Published : Dec 08, 2016 08:19 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 08:19 pm IST

राम चरण इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू एक्शन थ्रिलर 'ध्रुव' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह बेसब्री से अपनी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। राम चरण का मानना है कि शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म हीरो केंद्रित फिल्मों की छवि तोड़ने में...

ram- India TV Hindi
ram

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता राम चरण इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू एक्शन थ्रिलर 'ध्रुव' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह बेसब्री से अपनी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। राम चरण का मानना है कि शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म हीरो केंद्रित फिल्मों की छवि तोड़ने में कामयाब रहेगी। राम चरण ने कहा, "एक कलाकार के रूप में लगातार बदलाव और नई कहानियों का बदलाव बहुत जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि मेरी पिछली फिल्मों से बनी हीरो की छवि को यह तोड़ेगी, जो ज्यादातर हीरो केंद्रित रही हैं।" 'ध्रुव' सुरेश रेड्डी द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'थानी ओरुवन' का रीमेक है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म पर काम करते हुए तनाव के स्तर को सुधार के बारे में उन्होंने कहा, "चूंकि, यह एक रीमेक है तो इसमें तनाव होना सामान्य है। साथ-ही हम विषय को लेकर आश्वस्त हैं। मुझे उम्मीद है कि रीमेक मूल फिल्म से बेहतर होगा।"

इस फिल्म में पहली बार कमीज उताराने वाले राम चरण ने बताया कि उन्हें पटकथा की मांग के चलते कमीज उतारनी पड़ी। राम चरण पिता चिरंजीवी की 150वीं फिल्म 'कैदी न. 150' के लिए उत्साहित हैं। इसमें वह निर्माता के तौर पर करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म पर भी चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, "अगले साल के मध्य में इस संबंध में कुछ विकास होने की संभावना है। निर्देशक सुकुमार के साथ भी एक फिल्म है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन