1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राणा दग्गुबाती ने बताया, इसलिए बने 'द गाजी अटैक' का हिस्सा

राणा दग्गुबाती ने बताया, इसलिए बने 'द गाजी अटैक' का हिस्सा

 Published : Feb 08, 2017 05:57 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 06:07 pm IST

राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी आगामी तमिल-हिन्दी फिल्म 'द गाजी अटैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक नौसेना के अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे...

rana- India TV Hindi
rana

मुंबई: अभिनेता राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी आगामी तमिल-हिन्दी फिल्म 'द गाजी अटैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक नौसेना के अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म को लेकर राणा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'द गाजी अटैक' भारतीय नौसेना के सम्मान में बनाई गई है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी है, जब पाकिस्तानी पनडुब्बी 'गाजी' ने भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' को नष्ट करने का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान राणा ने मंगलवार को बताया, "फिल्म में काम करने का पहला कारण यह था कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण कहानी है, जिसे लोगों को बताया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमने हमेशा फिल्मों में सेना या पुलिस को गौरवन्वित ढंग से पेश करते देखा है। भारत में नौसेना के लिए भी ऐसी ही फिल्म बनने की जरूरत थी। यह उसी के लिए है।"

इस फिल्म में राणा को लेफ्टिनेंट अर्जुन वर्मा के किरदार में देखा जाएगा। बताया जाता है कि युद्ध के दौरान वह 18 दिनों तक पानी में ही रहे थे। इस अनुभव के बारे में राणा ने कहा, "नौसेना के जवानों में बेहद धैर्य और हौसला होता है, क्योंकि वे अपना जीवन पानी में कई दिनों तक अंदर रहकर बिताते हैं।" 'द गाजी अटैक' 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन