नई दिल्ली: सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 9 में अपनी आगामी फिल्म तमाशा के प्रचार के लिए केवल दीपिका पादुकोण ही गई थी और फिल्म का मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर वहां से नदारद थे। शो में शामिल न हो पाने पर रणबीर कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'तमाशा' अभिनेता ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि सलमान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ अब रणबीर की कथित प्रेमिका हैं। और सब जगह यहीं चर्चे हैं कि रणबीर इसी वजह से सलमान के शो में नहीं गए थे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9 में दीपिका पादुकोण ने किया सलमान खान को प्रपोज
जहां सलमान और कैटरीना के बीच अब भी दोस्ती है, सलमान और रणबीर के बीच साफ तौर पर दूरियां हैं। इस सप्ताहांत शो में तमाशा के प्रचार के लिए केवल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहुंची थीं और उन्होंने सलमान के साथ खूब मस्ती की। यहां तक उन्होंने सलमान को प्रपोज भी किया।
रणबीर से इस बाबत सवाल करने पर उन्होंने कहा, दीपिका और (फिल्म की) मार्केटिंग टीम को लगा कि बिग बॉस फिल्म के प्रचार के लिए एक बड़ा मंच है। लेकिन मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से नहीं गया।
रणबीर, दीपिका और फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली तमाशा के प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे।