1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की होगी बिग बॉस-9 में एंट्री

रणवीर सिंह की होगी बिग बॉस-9 में एंट्री

 Written By: IANS
 Published : Dec 05, 2015 11:17 am IST,  Updated : Dec 05, 2015 11:17 am IST

अभिनेता रणवीर सिंह रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 9' में जल्द ही नज़र जाएगा। रणवीर बिग बॉस के घर अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए आएंगे।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 9' में जल्द ही नज़र जाएगा। रणवीर बिग बॉस के घर अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए आएंगे। फिल्म 'तमाशा' की प्रमोशन के लिए पिछले महीने दीपिका पादुकोण बिग बॉस के घर आई थीं। लेकिन 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह अकेले ही बिग बॉस में एंट्री लेंगे।

घर के अंदर रणवीर अपनी पार्टनर को ढूंढते हुए नजर आएंगे, जहां घर की सभी महिला प्रतिभागियों को रणवीर की मस्तानी बनने के लिए एक परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। बिग बॉस का यह एपिसोड इस हफ्ते रविवार को दिखाया जा सकता है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन