नई दिल्ली: 'नच बलिए सीजन 7' के कपल और छोटे पर्दे के जाने माने सितारे नंदिश संधु और रश्मि देसाई ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। पिछले काफी समय से इन दोनों के तलाक की खबरें मीडिया में आ रही थी और अब इन्होंने इन खबरों को कंफर्म कर दिया है।
इसे भी पढ़े:- Nach Baliye 7: हिमांशु मल्होत्रा-अमृता ने खिताब पर किया कब्जा
रश्मि और नंदिश की मुलाकात कलर्स चैनल के शो उतरन से हुई थी। शुरुआत में ये दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन धीरे- धीरे इनमें दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद इन्होंने 12 फरवरी 2012 को सात फेरे ले लिए। वर्ष 2013 में रश्मि प्रेग्नेंट थी, लेकिन उनका गर्भपात हो जाने की वजह से इनके बीच समस्याएं खड़ी होने लगी और दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया।
लेकिन अपनी शादी शुदा जिंदगी को बचाने के लिए दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। इसके बाद इन दोनों को डांस रियलटी शो नच बलिए सीजन 7 में देखा गया था। इस शो में दोनों ने अपने रिश्ते मे चल रही समस्याओं के बारे में खुलकर बात की।
रश्मि ने एक इंटरव्यू में बताया, तलाक की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। हमने इसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगर दो लोग आपस में खुश नहीं हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ इस बारे में नंदिश का कहना है कि, रश्मि ने पिछले मुझे तलाक के लिए कहा था तब मैंने समझाकर हमारी शादी को एक मौका देने के लिए कहा, लेकिन अह जब उन्होंने दोबारा मुझसे इस बारे में पूछा तो मैं मना नहीं कर पाया।