1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन ने किया मेनका गांधी से ये निवेदन

रवीना टंडन ने किया मेनका गांधी से ये निवेदन

 Published : Apr 25, 2017 07:12 am IST,  Updated : Apr 25, 2017 07:12 am IST

रवीना टंडन को हाल ही में फिल्म ‘मातृ’ में एक मां का किरदार निभाते हुए देखा गया है। यह फिल्म महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर आधारित है। वैसे इन दिनों रवीना महिलाओं की सुरक्षा पर जोर भी दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में महिलाओं को संदेश दिया है कि...

raveena- India TV Hindi
raveena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को हाल ही में फिल्म ‘मातृ’ में एक मां का किरदार निभाते हुए देखा गया है। यह फिल्म महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर आधारित है। वैसे इन दिनों रवीना महिलाओं की सुरक्षा पर जोर भी दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में महिलाओं को संदेश दिया है कि उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक समाचार पत्र की क्लिपिंग शेयर की। इसे शेयर करने के साथ रवीना ने ट्वीट किया, "जिन लोगों को 'मातृ' फिल्म सही नहीं लगती, इसका मतलब कुछ गलत है। इसकी सच्चाई कड़वी है। कदम उठाने का समय है। मेनका गांधी (भारतीय जनता पार्टी)।"

VIDEO: धर्म के नाम पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेश किया कुछ ऐसा

इस पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लिखा, "जी हां, रवीना। मैं भी ऐसी घटनाओं से चिंतित हूं। हम कई कदम उठाकर इस तरह की मानसिकता को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।" रवीना ने इसकी प्रतिक्रिया में कहा, "जी हां। कानून का पालन और ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाने की जरूरत है। फास्ट ट्रैक अदालतों को उदाहरण खड़े करने चाहिए।"

हाल ही में रिलीज हुई रवीना की फिल्म 'मातृ' महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उन्हें न्याय देने के प्रयास में न्यायपालिका की विफलता पर प्रकाश डालती है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और हरियाणा में की गई, जिसका निर्देशन अश्तर सैय्यद ने किया है। इस फिल्म में रवीना के अलावा हसन मलिक, मधुर मित्तल, दिव्या जगदल, शैलेंद्र गोयल, अनुराग अरोड़ा, सहीम खान और रुशाद राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन