1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना ने कहा, हिन्दी की तुलना में मराठी फिल्मों का प्रदर्शन बेहतर

रवीना ने कहा, हिन्दी की तुलना में मराठी फिल्मों का प्रदर्शन बेहतर

 Published : Oct 26, 2016 07:49 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 07:49 pm IST

मराठी फिल्में भी इन दिनों खूब सराहना बटोर रही है। इसे लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि मराठी फिल्म उद्योग कारोबार के मामले में हिंदी फिल्मों की तुलना में बेहतर है। रवीना ने कहा...

raveena- India TV Hindi
raveena

मुंबई: बॉलीवुड फिल्में जहां एक तरफ आज कल पूरी दुनिया में काफी प्रशंसा हासिल कर रही है। वहीं मराठी फिल्में भी इन दिनों खूब सराहना बटोर रही है। इसे लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि मराठी फिल्म उद्योग कारोबार के मामले में हिंदी फिल्मों की तुलना में बेहतर है। रवीना ने कहा,"मैं मराठी फिल्म उद्योग को इस ऊंचाई पर देख कर गर्व महसूस कर रही हूं। जिस तरह मराठी फिल्में कारोबार कर रही हैं, वह न सिर्फ बॉलीवुड से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं, बल्कि इनका कारोबार हिंदी फिल्मों की तुलना में अधिक भी है। मुझे लगता है कि यह शानदार है।"

इसे भी पढ़े:- रवीना ने बताया, सेलेब्रिटी होना क्यों है मुश्किल

रवीना ने मराठी फिल्म 'भय' के संगीत लांच के मौके पर क्षेत्रीय फिल्म उद्योग की सराहना की। राहुल भटनागर द्वारा निर्देशित 'भय' में अभिजीत खांडकेकर, स्मिता गोंदकर, सतीश राजवाड़े, विनीत शर्मा, संस्कृति बालगुड़े, सिद्धार्थ बोडके और उदय टीकेका जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो छोटे और शांतिपूर्ण शहर से बेहतर जीवन जीने की उम्मीद से मुंबई के पुणे आता है। इसमें मुंबई में उनके अनुभवों पर प्रकाश डाला गया है। फिल्म के बारे में रवीना ने कहा, "मुझे फिल्म का संगीत पसंद है। यह कड़ी मेहनत, विश्वास और उत्साह से बना है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन