1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा ने कहा, अभिनय से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है ये काम

ऋचा चड्ढा ने कहा, अभिनय से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है ये काम

 Published : Mar 11, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 12:12 pm IST

ऋचा चड्ढ़ा एक अभिनेत्री के तौर पर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने हर चुनौतिपूर्ण किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन जहां एक तरफ एक वह बेहतरीन अभिनेत्री साबित हुई हैं, वहीं वह...

richa chadda- India TV Hindi
richa chadda

पणजी: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा एक अभिनेत्री के तौर पर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने हर चुनौतिपूर्ण किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन जहां एक तरफ एक वह बेहतरीन अभिनेत्री साबित हुई हैं, वहीं वह पंजाबी लघु फिल्म 'खून आली चिट्ठी' से फिल्म निर्माण में भी कदम रख चुकी हैं। ऋचा का कहना है कि फिल्म निर्माण अभिनय से अधिक चुनौतीपूर्ण है। ऋचा ने 2016 में फिल्म निर्माण में कदम रखा था और इन दिनों वह अगले महीने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं।

अभिनय अधिक चुनौतीपूर्ण है या फिल्म निर्माण, यह पूछे जाने पर ऋचा ने कहा, "मेरे लिए निर्माता होना अधिक मुश्किल है..मैंने अभी एक पंजाबी लघु फिल्म का ही निर्माण किया है और इसे लेकर कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं, पता नहीं लोग पूरी फिल्में कैसे बना लेते हैं?"

ऋचा चड्ढ़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे 2’ को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। यह 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल है। इस फिल्म में वह भोली पंजाबन के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में ऋचा के अलावा पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल और मंजोत सिंह भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन