1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरबजीत' के लिए ऋचा चड्ढा ने हामी भरी

'सरबजीत' के लिए ऋचा चड्ढा ने हामी भरी

 Written By: IANS
 Published : Oct 22, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Oct 22, 2015 06:31 pm IST

नई दिल्ली: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फिल्म 'सरबजीत' में काम करने के लिए हामी भर दी है। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म

'सरबजीत' के लिए ऋचा...- India TV Hindi
'सरबजीत' के लिए ऋचा चड्ढा ने हामी भरी

नई दिल्ली: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फिल्म 'सरबजीत' में काम करने के लिए हामी भर दी है। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'मैरी कॉम' के चर्चित निर्देशक उमंग कुमार करेंगे।

ऋचा ने एक बयान में कहा, "हां, उन्होंने मुझसे एक किरदार के लिए संपर्क किया और मैं यह कर रही हूं। हालांकि कानूनी और कागजी कार्रवाई की जा रही है और मैं और अधिक टिप्पणी नहीं कर सकती।"

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने रिचा चड्ढा को सरेआम किया KISS

फिल्म 'फुकरे' की अभिनेत्री आगामी बायोपिक में अभिनेता रणदीप हुड्डा की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

फिल्म सरबजीत सिंह पर आधारित है। भारतीय किसान सरबजीत पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी करने का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अप्रैल 2013 में लाहौर में एक जेल में कैदियों द्वारा हमला करने के कुछ दिन बात उनकी मौत हो गई।

फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन भी हैं, जो सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका निभा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन