1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सबको नसीहत देने वाले ऋषि कपूर रहे विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा से नदारद

सबको नसीहत देने वाले ऋषि कपूर रहे विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा से नदारद

 Published : May 04, 2017 12:01 pm IST,  Updated : May 04, 2017 12:23 pm IST

हाल ही में विनोद खन्ना के आखिरी विदाई समारोह में लगभग सभी बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। दरअसल ऋषि कपूर ने विनोद खन्ना के देहांत के बाद उनकी अंत्येष्टि पर सभी यंग स्टार्स को गैर-मौजूदगी के लिए खूब फटकार लगाई थी। लेकिन इस मौके खुद ऋषि कपूर ही कहीं गायब रहे.

rishi - India TV Hindi
rishi

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना पिछले दिनों इस दुनिया को अलविदा कह गए। हाल ही में उनका आखिरी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें लगभग सभी बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। यहां तक की इस बार यंग स्टार्स भी यहां नजर आए। दरअसल दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने विनोद खन्ना के देहांत के बाद उनकी अंत्येष्टि पर सभी यंग स्टार्स को गैर-मौजूदगी के लिए खूब फटकार लगाई थी। अब लगता है कि यह उनकी डांट का ही असर है जो सभी यंग सितारे विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में पहुंचे। लेकिन इस बीच चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जहां सभी हस्तियां इस मौके पर पहुंची वहीं ऋषि कपूर यहां कहीं नजर नहीं आए। कपूर परिवार से सिर्फ राजीव कपूर को यहां देखा गया।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर आज के सितारों को उनकी अंत्येष्टि में शरीक होने के लिए खूब खरी-खौटी सुनाई थी। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करते हुए लिखा था कि, "शर्मनाक। इस पीढ़ी के किसी भी कलाकार ने विनोद खन्ना की अंत्येष्टि में शिरकत नहीं की, वे भी जिन्होंने उनके साथ काम किया। सम्मान करना सीखें।" उन्होंने आगे लिखा, "ऐसा क्यों? मुझे अपने मरने से पहले ही तैयारी करनी होगी। कोई मुझे कंधा नहीं देगा। आज के तथाकथित कलाकारों पर काफी गुस्सा आ रहा है।" विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर ऋषि कपूर ने आज के सितारों को लगाई फटकार

बता दें कि विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल गुरुवार को 70 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वर्ली के हिंदू शमशान घाट पर विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कबीर बेदी, ऋषि कपूर, डैनी डेंजोंग्पा सहित बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। लेकिन हाल ही में आयोजित की गई विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और संगीत बिजलानी जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन