1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड हस्तियों ने दी सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने दी सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई

 Published : Jan 16, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 06:56 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा सोमवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके खास दिन पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई

sidharth- India TV Hindi
sidharth

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा सोमवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके खास दिन पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है। अब उन्हें जन्मदिन के खास मौके पर ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और सूरज पंचोली सहित कई हस्तियों ने इस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े:-

सिद्धार्थ पिछली बार फिल्म 'बार बार देखो' में नजर आए थे। हालांकि उनकी यह फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिद्धार्थ अब जल्द ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस के साथ फिल्म 'रीलोड' में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

ऋषि कपूर ने लिखा, "सिद्धार्थ आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान भला करे, आपको प्यार।"

अक्षय कुमार ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक सिद्धार्थ। उम्मीद है कि आपकी रीलोड इस साल की जबरदस्त फिल्म हो। दुआएं और प्यार।"

मिलाप जावेरी ने लिखा, "सिद्धार्थ आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक विलेन ने हमें बेहतरीन समय दिया, लेकिन असल जिंदगी में तुम एक हीरो हो।"

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक मेरे भाई।"

श्रद्धा कपूर ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई, आपका दिन बढ़िया रहे।"

सूरज पंचोली ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक सिद्धार्थ मल्होत्रा, जन्मदिन की बधाई मेरे भाई। आपका यह साल अच्छा रहे। रिलोड का इंतजार है।"

मीका सिंह ने लिखा, "सिद्धार्थ आपको जन्मदिन मुबारक! ओय दिल्ली दा मुंडा!"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन