
थोड़ी देर बाद ऋषि कपूर को जब जवाब मिले तो उन्होंने दोबारा ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा, "99 फीसदी लोगों को सही जवाब मिला। मीनाक्षी शेषाद्रि जब भी मुंबई में होती हैं हमसे बिना बताए अचानक मिलती हैं। खूबसूरत लग रही हैं।"
ऐसा कहा जा रहा था कि मीनाक्षी फिल्म घायल रिटर्न्स से बॉलीवुड में वापसी कर सकती है लेकिन मीडिया खबरों की माने तो उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म में काम नहीं कर रही बल्कि वो किसी भी फिल्म में काम करने वाली नहीं हैं।