नई दिल्लीः अभिनेता ऋषि कपूर क्या, आप भी अगर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि को देखेंगे तो एक पल के लिए अपनी आंखो पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।
ऋषि कपूर हाल ही में मीनाक्षी से मिले जो काफी काफी जवां-जवां दिख रही थी। एक पल के लिए तो उनको यकीन नहीं हुआ की वाकई में ये अभिनेत्री मीनाक्षी हैं। ऋषि ने उनके साथ एक तस्वीर ली जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों से इन्हें पहचानने के लिए कहा।
ऋषि ने ट्वीट में लिखा, "कोई अंदाजा कि कौन है ये? एक पल के लिए मैं इन्हें पहचान ही नहीं पाया। क्या कमाल का सर्प्राईज़ है। 30 मिनट में इनका नाम बताएं। कोई संकेत नहीं मिलेगा."
यकीनन मीनाक्षी को एक पल के लिए पहचानना मुश्किल होगा लेकिन हकीकत में इस तस्वीर में वो ही हैं। फिल्म घातक, दामिनी, घायल जैसी अन्य फिल्मों में काम कर चुकीं 51 वर्षीय मीनाक्षी तस्वीर में काफी फिट और खूबसूरत दिख रही हैं वहीं छोटेे बाल उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहे हैं।

थोड़ी देर बाद ऋषि कपूर को जब जवाब मिले... (अगली स्लाईड में पढ़ें)