1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान का 'मुस्लिम फैंस' वाला झूठा मैसेज हुआ viral, थाने में शिकायत दर्ज

सलमान का 'मुस्लिम फैंस' वाला झूठा मैसेज हुआ viral, थाने में शिकायत दर्ज

 Published : Jul 08, 2015 07:30 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 08:52 pm IST

नई दिल्लीः अभिनेता सलमान खान ने मुंबई पुलिस स्टेशन में एक झूठी वॉट्सएप पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज करा दी है। असल में मैसेजिंग एप WhatsApp पर एक पोस्ट शेयर हुई हैं जिसमें सलमान खान

सलमान का मुस्लिम फैंस...- India TV Hindi
सलमान का मुस्लिम फैंस वाला मेसेज हुआ viral, थाने में शिकायत दर्ज

नई दिल्लीः अभिनेता सलमान खान ने मुंबई पुलिस स्टेशन में एक झूठी वॉट्सएप पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज करा दी है। असल में मैसेजिंग एप WhatsApp पर एक पोस्ट शेयर हुई हैं जिसमें सलमान खान का नाम इस्तेमाल किया गया है  और उसमें लिखा है कि उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बिना 'मुस्लिम फैंस' के सपोर्ट के भी हिट होगी।

ये मैसेज लीक होते ही वाइरल हो गया था हालांकि इसके स्क्रीनशॉट को धुंधला कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए और उन सभी लोगों का पता लगाना चाहिए जो इसमे शामिल हैं। सलमान के मुताबिक यह पोस्ट कई दिनों से वाईरल हो रही है जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत करने का फैसला किया।

सलमान ने साफ तौर पर कहा कि उनका इस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी धर्म के खिलाफ राय नहीं रखते और न ही उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान में कोई आपत्तिजनक बात कही गई है।

बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को रिलीज हो रही है जिसमें मुख्य भूमिका में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं।

ये भी पढ़ें- नहीं होगी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' रिलीज? जानिए कितने विवादों से घिरी है ये फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन