1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो पहुंची 200 करोड़ के क्लब में

सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो पहुंची 200 करोड़ के क्लब में

 Published : Nov 26, 2015 04:08 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 04:43 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने भारतीय बॉक्स पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने ये मुकाम अपनी रिलीज के दूसरे बुधवार को हासिल किया और

सलमान खान की प्रेम रतन...- India TV Hindi
सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो पहुंची 200 करोड़ के क्लब में

नई दिल्ली- सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने भारतीय बॉक्स पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने ये मुकाम अपनी रिलीज के दूसरे बुधवार को हासिल किया और ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की नौवीं फिल्म बन गई है। मनोरंजन वेबसाइट koimoi के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 2.7 करोड़, मंगलवार को भी 2.7 करोड़ और बुधवार को 2.9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है जिसे जोड़कर फिल्म की 14 दिनों की कमाई 201.52 करोड़ हो गई है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बने 500 करोड़ के सुल्तान

फिल्म का मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद 200 करोड़ के क्लब में शामिल होना ये दर्शाता है कि सलमान खान की स्टारडम कितना मजबूत है वहीं सूरज बड़जात्या ने फैमिली इंटरटेनर के निर्देशक के तौर पर दर्शकों का कितना विश्वास हासिल किया है।

200 करोड़ की क्लब में शामिल हुई फिल्में-

प्रेम रतन धन पायो से पहले आमिर खान की पीके, धूम 3, सलमान खान की बजरंगी भाईजान और किक, ऋतिक रोशन की कृश 3, शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, हैपी न्यू इयर, आमिर की 3 ईडियट्स 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

Prem

सलमान खान की ही बजरंगी भाईजान के बाद प्रेम रतन धन पायो साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कंगना रनाउत की तनु वेड्स मनु 152 करोड़ रुपए की नेट कमाई के साथ तीसरे पायदान पर है।

फिल्म की ग्रॉस कमाई-

फिल्म की भारत से ग्रॉस कमाई 290.18 करोड़ हो गई है वहीं विदेश से फिल्म ने 86.57 करोड़ का बिजनेस किया है। तरण लिखते हैं, “प्रेम रनत धन पायो ओवरसीज टोटल $ 13.04 मिलियन (86.57 करोड़ रुपए)। शानदार!”

फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 376.75 करोड़ हो गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन